Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भस्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पुण्यतिथि पर सीहोडीह में सेवा का संकल्प, 500...

स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पुण्यतिथि पर सीहोडीह में सेवा का संकल्प, 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

गिरिडीह में श्रद्धा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाई गई पाँचवीं पुण्यतिथि, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रहे मुख्य अतिथि

हाइलाइट्स

  • सीहोडीह में स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पाँचवीं पुण्यतिथि
  • जरूरतमंदों के बीच 500 कंबलों का वितरण
  • नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया दीप प्रज्वलन
  • संदीप शर्मा व समाजसेवी मनजीत शर्मा के नेतृत्व में आयोजन
  • सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही बड़ी सहभागिता

विस्तार

गिरिडीह- सिहोडीह स्थित समाजसेवी मनदीप शर्मा के आवासीय कार्यालय में स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की पाँचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सेवा के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ठंड से जूझ रहे 500 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास एवं उच्च शिक्षा तकनीकी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय यमुना मिस्त्री को श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके पश्चात उनके पुत्र संदीप शर्मा एवं कनिष्ठ पुत्र समाजसेवी मनजीत शर्मा के नेतृत्व में गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्वर्गीय यमुना मिस्त्री एक सामाजिक सोच रखने वाले व्यक्ति थे। आज उनके पुत्रों द्वारा समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं, यह निश्चित रूप से उन्हें परलोक में गौरवान्वित करता होगा।
उन्होंने समाज के लोगों से अपने माता-पिता के प्रति इसी प्रकार श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव रखने की अपील की।

कार्यक्रम में शाहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, हसनैन, गोपाल शर्मा, राजेश प्रजापति, अशोक राम, राजेश कुमार वर्मा ‘मृदुल’, श्याम कुमार, योगेश्वर जी, विनोद वर्मा, छोटे लाल यादव, चुनमुन राम, रविंद्र शर्मा, अमन यादव, रौनक, रोनित शर्मा, जितेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी, भुनेश्वर चौधरी, संजय चौधरी, पुनीत चौधरी, प्रदीप कुमार टिंकू, शशि पाठक, ढालो दास, विकास, शुक्लेश जी सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कंबल प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। यह कार्यक्रम मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण बना।

RELATED ARTICLES

Most Popular