झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने रांची में पदयात्रा कर सरकार के समक्ष रखी मांगें
Highlights
- गिद्धौर प्रखंड से दर्जनों झारखंड आंदोलनकारियों की भागीदारी
- अधिकार एवं सम्मान पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री आभार यात्रा
- जयपाल सिंह स्टेडियम से मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा
- मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग
- महिला आंदोलनकारियों की भी सक्रिय भागीदारी
विस्तार
गिद्धौर (चतरा) – झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अपने तथा अपने बाल-बच्चों के अधिकार और सम्मान पेंशन की मांग को लेकर गिद्धौर प्रखंड से दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आभार यात्रा में शामिल हुए।
आंदोलनकारी जयपाल सिंह स्टेडियम, कचहरी रोड रांची से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए सरकार से सम्मानजनक पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की।
पदयात्रा के पश्चात आंदोलनकारियों ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को ‘झारखंड दोलनकारी दिवस’ घोषित करने की भी मांग उठाई। आंदोलनकारियों का कहना था कि झारखंड राज्य की नींव रखने वाले महान नेताओं और संघर्षशील आंदोलनकारियों को सम्मान देना सरकार का दायित्व है।
इस आभार यात्रा में राजू लाल वर्मा, जिला सचिव यदुनंदन पांडेय, उपाध्यक्ष संतन सोनी, रामदेव यादव, कामदेव प्रसाद मेहता, शिवशंकर दांगी, सुरेंद्र दांगी, कोमल यादव, मुकुटधारी दांगी, अशोक दांगी, विजय पांडेय, रामसेवक दांगी, लखन पांडेय, रंजीत महतो, कामदेव पांडेय, प्रकाश दांगी, ब्रह्मदेव दांगी, सूरज दांगी, घनश्याम दांगी, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव प्रसाद दांगी, बुधनी देवी, योगेश्वर दांगी, ऋतुराज दांगी, ईश्वर दांगी, केदार दांगी, दिलीप कुमार दांगी, संतोष दांगी, जगदेव दांगी, मालती देवी, वकील महतो, चंद्रदेव दांगी, जीवलाल यादव, निरंजन साव, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार दांगी, गुलाब प्रजापति, दिनेश्वर दांगी सहित दर्जनों आंदोलनकारी शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
