Wednesday, January 28, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में 28 दिसंबर से शुरू होगी हॉकी इंडिया लीग 2025-26, मुख्यमंत्री...

रांची में 28 दिसंबर से शुरू होगी हॉकी इंडिया लीग 2025-26, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बोले— झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगी इस बार की हॉकी इंडिया लीग

Highlights

  •  28 दिसंबर 2025 से रांची में शुरू होगी हॉकी इंडिया लीग 2025-26
  • मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होंगे मुकाबले
  • उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
  • खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने लीग को झारखंड के लिए ऐतिहासिक बताया
  • हीरो एचआईएल में झारखंड की बेटियां अपने ही राज्य के नाम से उतरेंगी मैदान में

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में हॉकी इंडिया लीग 2025-26 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह प्रतिष्ठित लीग 28 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है, जिसकी मेज़बानी रांची का मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी करेगा।

लीग के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने हॉकी इंडिया लीग को राज्य के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार की हॉकी इंडिया लीग झारखंड के लिए कई मायनों में खास होने वाली है।

खेल मंत्री ने कहा, इस बार हीरो हॉकी इंडिया लीग इसलिए खास है क्योंकि झारखंड की बेटियां अपने ही राज्य के नाम से खेलेंगी। उन्हें खेलने के लिए किसी दूसरे राज्य की टीम या खिलाड़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि यह झारखंड के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राज्य की महिला हॉकी खिलाड़ियों को अपनी पहचान और आत्मविश्वास मिलेगा। साथ ही इससे झारखंड में हॉकी को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है।

हॉकी इंडिया लीग के आयोजन से रांची एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से उभरेगी। खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय हॉकी मुकाबले देखने का मौका मिलेगा, वहीं स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular