Friday, March 6, 2026
Homeखबर स्तम्भमहिला थाना ने छात्राओं को लैंगिक अपराध, साइबर व सड़क सुरक्षा के...

महिला थाना ने छात्राओं को लैंगिक अपराध, साइबर व सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

चतरा के +2 कार्तिक उराँव मेमोरियल उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Highlights

  • महिला थाना, चतरा द्वारा छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम
  • लैंगिक अपराध, घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न की दी गई जानकारी
  • साइबर अपराध से बचाव के लिए डायल 1930 की जानकारी
  • सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर
  • आपात स्थिति में डायल 112 के उपयोग की अपील

चतरा: पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर महिला थाना, चतरा की ओर से +2 कार्तिक उराँव मेमोरियल उच्च विद्यालय, ऊँटा मोड़ में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक, कानूनी और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान महिला थाना की टीम ने छात्राओं को लैंगिक अपराध, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई।

छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व से अवगत कराया गया और सुरक्षित यातायात को लेकर आवश्यक सावधानियां बताई गईं। वहीं साइबर अपराध से बचाव के लिए डायल 1930 की जानकारी देते हुए छात्राओं को अंजान कॉल, लिंक और लालच से दूर रहने की सलाह दी गई। टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें

इसके अलावा अफीम की खेती एवं अवैध बिक्री से संबंधित कानूनी प्रावधानों और पुलिस की सख्त कार्रवाई की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। महिला थाना की टीम ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, अपराध या अत्याचार की स्थिति में छात्राएं बेझिझक महिला थाना या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, छात्राएं और महिला थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस पहल को छात्राओं के बीच सराहना मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular