Sunday, March 1, 2026
Homeखबर स्तम्भचित्रांश समाज को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में रांची...

चित्रांश समाज को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में रांची में कायस्त संवाद का आयोजन

चित्रांश बिजनेस संगठन ट्रस्ट ने सामाजिक और आर्थिक उत्थान को लेकर की विस्तृत चर्चा

 Highlights

  • रांची के निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित हुआ कायस्त संवाद
  • चित्रांश समाज की आर्थिक मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा
  • गणेश वंदना, चित्रगुप्त भगवान वंदना और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत
  • कायस्त पुरस्कार समारोह में समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

रांची : चित्रांश समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चित्रांश बिजनेस संगठन ट्रस्ट की ओर से राजधानी रांची के एक निजी बैंक्विट हॉल सभागार में कायस्त संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को लेकर सामूहिक चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम में इस बात पर विस्तार से मंथन किया गया कि किस प्रकार चित्रांश समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है और व्यवसाय, रोजगार तथा उद्यमिता के क्षेत्र में समाज के लोगों को आगे बढ़ाया जा सकता है। यह आयोजन पूर्ण रूप से सामाजिक सामूहिक प्रगति पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, चित्रगुप्त भगवान वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से की गई। इसके पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कायस्त पुरस्कार समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं अन्य क्षेत्रों में अनुकरणीय सेवा प्रदान की है। सम्मान पाकर उपस्थित लोगों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि चित्रांश समाज को संगठित कर उसे हर क्षेत्र में सशक्त बनाया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular