Friday, March 6, 2026
Homeखबर स्तम्भमंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया सर जेसी बोस की प्रतिमा का...

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया सर जेसी बोस की प्रतिमा का अनावरण

सर जेसी बोस सीएम एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित हुआ गौरवपूर्ण कार्यक्रम

Highlights:

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया प्रतिमा का अनावरण

छात्राओं ने गीत के माध्यम से किया स्वागत

 सर जेसी बोस की विरासत को संजोने का आह्वान

 शिक्षा विभाग व विद्यालय प्रशासन की रही सक्रिय भागीदारी

गिरिडीह के झंडा मैदान के समीप स्थित सर जेसी बोस सीएम एक्सीलेंस स्कूल में आज झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद मंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह दिन केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे गिरिडीह के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस का गिरिडीह से गहरा जुड़ाव रहा है और यह विद्यालय उनकी वैज्ञानिक विरासत को संजोने का कार्य कर रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि गिरिडीह में स्थित एकमात्र विश्वविद्यालय का नाम भी सर जेसी बोस के नाम पर होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महान वैज्ञानिक की धरोहर को मिलकर संरक्षित किया जाए

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, स्कूल के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित कई शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular