Saturday, March 7, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस ने केंद्र पर फोड़ा छात्रवृत्ति रोकने का आरोप, 10 जनवरी को...

कांग्रेस ने केंद्र पर फोड़ा छात्रवृत्ति रोकने का आरोप, 10 जनवरी को लोकभवन घेराव का ऐलान

छात्रवृत्ति पर राजनीति तेज, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया फंड रोकने का आरोप – 10 जनवरी को बड़ा प्रदर्शन

Highlights:

  • झारखंड में OBC छात्रवृत्ति का मामला गरमाया
  • कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर 2022 से फंड रोकने का लगाया आरोप
  • राज्य सरकार ने 271 करोड़ की मांग की, पर मिला सिर्फ 77 करोड़
  • 10 जनवरी को कांग्रेस लोकभवन का करेगी घेराव
  • बंधु तिर्की बोले – “राज्य के छात्र हक से वंचित, विपक्ष भी आए आंदोलन में शामिल”
  • NSUI भी इस आंदोलन में उतरेगी
  • विपक्ष जहां सरकार को घेर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष केंद्र पर दोष मढ़ रहा

विस्तार :

झारखंड में छात्रवृत्ति का मुद्दा अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। जहां एक ओर विपक्ष छात्रवृत्ति वितरण में देरी को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं अब सत्ताधारी दल कांग्रेस ने इसका सीधा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ दिया है।

कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि:

  • OBC छात्रों को 2022 से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही
  • राज्य सरकार ने केंद्र से 271 करोड़ की मांग की थी
  • लेकिन केंद्र ने मात्र 77 करोड़ रुपये स्वीकृत किए
  • 2022 से केंद्र ने केंद्रीय हिस्सा (Center Share) देना पूरी तरह रोक दिया है

कांग्रेस ने कहा कि बिना केंद्र के अंशदान के राज्य छात्रवृत्ति नहीं दे सकता, इसलिए लाखों छात्र अब तक लाभ से वंचित हैं।

10 जनवरी को बड़ा आंदोलन

कांग्रेस ने घोषणा की है कि
  10 जनवरी
  मोरहाबादी मैदान से लोकभवन तक मार्च
  NSUI, छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस आंदोलन का नेतृत्व—

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
  • NSUI अध्यक्ष विनय उरांव

बंधु तिर्की ने विपक्ष को भी आंदोलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उनका कहना था— “यदि विपक्ष सच में छात्रों की चिंता करता है, तो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को पत्र भेजें और हमारे आंदोलन में शामिल हों।”

बंधु तिर्की ने कहा

“2022 से OBC छात्रवृत्ति केंद्र ने रोक दिया है। राज्य के लाखों छात्र परेशान हैं। 10 जनवरी को लोकभवन का घेराव कर केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। विपक्ष भी इस आंदोलन में शामिल होकर अपना कर्तव्य निभाए।”

RELATED ARTICLES

Most Popular