Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भबंसीडीह में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षित वन भूमि पर बना...

बंसीडीह में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षित वन भूमि पर बना अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त

सूचना मिलते ही टीम ने की मौके पर कार्रवाई, तीन डिसमिल वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

Highlights

  • बंसीडीह के सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर गिरी कार्रवाई की गाज
  • वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई बड़ी कार्रवाई
  • निर्माणाधीन पक्की चारदीवारी ध्वस्त कर वन भूमि को कराया गया मुक्त
  • वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं वनकर्मियों की संयुक्त टीम रही मौजूद
  • अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की चेतावनी

गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंसीडीह गांव में वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वन क्षेत्र पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि तीन डिसमिल (लगभग 1300 वर्ग फीट) वन भूमि पर अवैध पक्का चारदीवारी खड़ी की जा रही है।

सूचना की पुष्टि होते ही वन विभाग की टीम तत्काल बंसीडीह पहुंची। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुरक्षित वन क्षेत्र की जमीन पर नियमों को ताक पर रखकर पक्का निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने बिना देर किए निर्माणाधीन चारदीवारी को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी वनपाल अमर कुमार विश्वकर्मा ने किया। उनके साथ वनरक्षी बिरेन्द्र कुमार, सुरुचि कुमारी, अन्नू सोरेन, और संजय कांत यादव भी मौजूद रहे।

वन विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा कि सुरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी तेज गति जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग वन भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे तुरंत निर्माण कार्य बंद करें, अन्यथा विभाग कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular