Homeखबर स्तम्भराज्यसभा सांसद महुआ मांजी का जन्मदिन अल्बर्ट एक्का चौक पर उत्साहपूर्वक मनाया...
राज्यसभा सांसद महुआ मांजी का जन्मदिन अल्बर्ट एक्का चौक पर उत्साहपूर्वक मनाया गया
राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक, जिसे शहर की हृदयस्थली कहा जाता है, वहां महुआ मांझी फैंस क्लब की ओर से राज्यसभा सांसद महुआ मांजी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया।
केक काटकर हुई कार्यक्रम की शुरुआत
जन्मदिन समारोह की शुरुआत सांसद महुआ मांजी के सम्मान में विशाल केक काटकर की गई।
इसके बाद समारोह में मौजूद बच्चों के बीच पेन, पेंसिल और लड्डू का वितरण किया गया।
आकर्षक आतिशबाजी ने बढ़ाई शोभा
कार्यक्रम में मनमोहक आतिशबाजी ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
फैंस क्लब की ओर से लड्डू वितरण और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।
“महुआ मांजी झारखंड की शेरनी”—फैंस क्लब
महुआ मांझी फैंस क्लब के सदस्यों ने सांसद महुआ मांजी को
“झारखंड की शेरनी” बताते हुए कहा कि वे लगातार हर वर्ग की आवाज को सदन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों के लिए लड़ने का काम करती हैं।