Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भचतरा पुलिस को बड़ी सफलता: टेम्पू लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा,...

चतरा पुलिस को बड़ी सफलता: टेम्पू लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर बनी स्पेशल टीम, भुइयाँडीह से अपराधी गिरफ्तार

Highlights :

  • संघरी घाटी में 3 दिसंबर की रात टेम्पू लूटकांड की वारदात
  • महज़ 72 घंटे में चतरा पुलिस ने मामले का सफल खुलासा
  • चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया टेम्पू और मोबाइल बरामद
  • घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त
  • एक अपराधी बिहार के गया जिले का—अंतर्राज्यीय गिरोह की संलिप्तता के संकेत

विस्तार 

चतरा पुलिस ने तेजी और सटीक कार्रवाई का परिचय देते हुए टेम्पू लूटकांड का 72 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है।
3 दिसंबर 2025 की रात संघरी घाटी में हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। भुक्तभोगी नितेश कुमार यादव ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आधा दर्जन अपराधियों ने उनका टेम्पू और दो मोबाइल लूट लिए।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा पुलिस अधीक्षक को जैसे ही गुप्त सूचना मिली कि अपराधी टेम्पू को बेचने या छुपाने के इरादे से हंटरगंज–जोरी होते हुए चिलोई की तरफ बढ़ रहे हैं, तुरंत एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एएसपी) संदीप सुमन कर रहे थे। टीम में

  • पुलिस निरीक्षक–सह–थाना प्रभारी विपिन कुमार
  • अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. राहुल सिंह भी शामिल थे।

घात लगाकर अपराधी गिरफ्तार

छापेमारी टीम ने ग्राम भुइयाँडीह में घात लगाकर नाका बंदी की। इसी दौरान सामने से लूटा हुआ टेम्पू आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर टेम्पू, दो मोटरसाइकिल और उसमें सवार चार अपराधियों को दबोच लिया।

बरामदगी

पुलिस ने मौके से

  • लूटा हुआ Piaggio टेम्पू
  • Jio LYF का की-पैड मोबाइल
  • Redmi स्मार्टफोन
  • घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें होंडा, साइनहोंडा लीवो बरामद कर लिया।

अंतर्राज्यीय संलिप्तता का खुलासा

गिरफ्तार अपराधियों में एक बिरजू कुमार, बिहार के गया जिले (बाराचट्टी थाना क्षेत्र) का निवासी है। इससे इस लूटकांड में अंतर्राज्यीय अपराधियों की संलिप्तता की आशंका मजबूत होती है।

अन्य तीन अपराधी—

  • विशाल पांडे
  • कमलेश कुमार
  • चंदन कुमार
    चतरा जिले के सदर और राजपुर थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

सभी अपराधी भेजे जाएंगे न्यायिक हिरासत में

चारों अपराधियों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular