Sunday, March 1, 2026
Homeखबर स्तम्भयह हार नहीं, साजिश का परिणाम”, बिहार चुनाव पर बोले झारखंड...

यह हार नहीं, साजिश का परिणाम”, बिहार चुनाव पर बोले झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव

संजय यादव बोले — ‘जनता हमारे साथ थी, बाहरी दखल और अफवाहों से परिणाम बदले गए, हमारा जनाधार पहले से ज्यादा मजबूत’

Highlights:

  • संजय यादव ने चुनाव परिणाम को “साजिशन तैयार किया गया” बताया
  • दावा — बाहरी हस्तक्षेप और अफवाहों ने माहौल प्रभावित किया
  • कहा — जनता आरजेडी के साथ थी और जनाधार बढ़ा है
  • विपक्ष पर परिवारवाद का दुष्प्रचार करने का आरोप
  • आरोप — “ट्रेन भर-भरकर लोग लाए गए, वोट मैनेज हुए”
  • बोले — हमारा मनोबल टूटा नहीं, पहले से मजबूत होकर लड़ेंगे

विस्तृत

रांची — बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड सरकार के मंत्री और आरजेडी नेता संजय प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनावी हार असल में हार नहीं बल्कि “साजिशन तैयार किया गया परिणाम” है।

संजय यादव के मुताबिक आरजेडी को जनता का पूरा समर्थन था, लेकिन अफवाहों और बाहरी दखल ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया।

परिवारवाद पर विपक्ष की राजनीति का आरोप

उन्होंने कहा — “विपक्ष ने हमेशा गरीबों को परिवारवाद के नाम पर भ्रमित किया। लेकिन इस चुनाव में लोगों को साफ दिख गया कि असली परिवारवाद किसने बढ़ाया और कौन इसके पक्षधर रहे।”

‘बाहरी लोगों को लाकर माहौल बिगाड़ा गया’

संजय यादव ने दावा किया —“हमने अपनी आंखों से देखा कि ट्रेन भर-भरकर बाहर के लोगों को लाया गया, उन्हें वोट कराने की व्यवस्था की गई और फिर नतीजों को अपने हिसाब से तैयार कर लिया गया।”

‘हार नहीं, जनाधार बढ़ा है’

उन्होंने कहा — “भागलपुर हो, पूर्णिया हो — हमारे क्षेत्रों में जनता हमारे साथ खड़ी रही। हमारा जनाधार कम नहीं हुआ, बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। हम बस थोड़ा बिखरे थे, जिसका असर पड़ गया।”

‘हम लड़ने वाले लोग हैं’

संजय यादव ने कहा — “हम छल-कपट की राजनीति नहीं करते। दूसरी तरफ बिज़नेस वाली राजनीति है, कहते कुछ हैं और करते कुछ। लेकिन जनता सब समझ रही है। आने वाले समय में हम इसका जवाब मजबूती से देंगे।”

 झारखंड आरजेडी के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा
“हमारी हार असल में हार नहीं है। हमारा संगठन और नेतृत्व मजबूती से खड़ा है और आने वाले समय में हम ज्यादा शक्ति और एकता के साथ लड़ेंगे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular