दिल्ली में राहुल गांधी ने अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि — कहा संविधान और विचारों की रक्षा की लड़ाई जारी
Highlights:
- संसद परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी
- संविधान को लेकर चुनौतीपूर्ण दौर होने का दावा
- “हर नागरिक का संविधान खतरे में” — राहुल गांधी
- विचारों और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखने की बात
विस्तार
नई दिल्ली- लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद परिसर में भारत के संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “अंबेडकर जी एक आइकॉन हैं। उन्होंने पूरे देश को रास्ता दिखाया, संविधान दिया। हम उन्हें याद करते हैं और उनके विचारों एवं संविधान की रक्षा करते हैं।”
उन्होंने कहा कि आज देश एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां संविधान के मूल सिद्धांतों और नागरिक अधिकारों को चुनौती मिल रही है। राहुल गांधी ने टिप्पणी की “हिन्दुस्तान के हर नागरिक का संविधान खतरे में है और हम इसकी रक्षा कर रहे हैं।”
राहुल गांधी का यह बयान विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे मुद्दों से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें संस्थाओं और लोकतांत्रिक ढांचे पर खतरे की बात कही जाती है। संसद सत्र के बीच अंबेडकर की पुण्यतिथि पर यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
