Monday, January 26, 2026
Homeखबर स्तम्भइंडिगो की उथल–पुथल: रांची एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट रद्द, यात्रियों का हंगामा,...

इंडिगो की उथल–पुथल: रांची एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट रद्द, यात्रियों का हंगामा, टिकट के दाम 13 गुना तक बढ़े

रांची एयरपोर्ट पर घंटों फंसे यात्री – 55117 रुपए तक पहुंचा कोलकाता का किराया, इंडिगो काउंटर पर हंगामा

 Highlights:

  • इंडिगो ने ऑपरेशनल समस्याओं के कारण रांची की 12 फ्लाइट रद्द, 6 घंटों देर से उड़ीं
  • यात्रियों को मिली कोई पूर्व सूचना नहीं
  • दूसरे एयरलाइंस में टिकट का किराया 12–13 गुना बढ़ गया
  • यात्रियों की परेशानी—छुट्टी खत्म, शादी मिस, परीक्षा छूटी, परिजन बीमार
  • एयरपोर्ट पर खाने–पीने व होटल सुविधा की कमी
  • कई गुस्साए यात्रियों ने इंडिगो काउंटर पर किया हंगामा

 विस्तृत:

रांची- देशभर में इंडिगो की उड़ानों के संकट का असर राजधानी रांची में भी दिखा। ऑपरेशनल परेशानियों के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 6 फ्लाइट्स कई घंटों देरी से रवाना हुईं।

ऐसे में हजारों यात्री एयरपोर्ट पर राहत की उम्मीद में घंटों फंसे रहे। कई यात्रियों ने बताया कि उनकी छुट्टियां खत्म हो गईं, किसी की शादी समारोह छूट गया, तो किसी के बच्चे की परीक्षा निकल गई। कई यात्रियों ने परिजनों की तबियत बिगड़ने का हवाला देते हुए अपनी परेशानी जाहिर की।

दूसरी तरफ, दूसरी एयरलाइंस के टिकट की कीमत ने भी यात्रियों को झटका दे दिया। रांची से कोलकाता की फ्लाइट का किराया, जो सामान्य दिनों में करीब ₹5000 रहता है, ₹55117 तक पहुंच गया। यानी करीब 13 गुना अधिक।

इंडिगो काउंटर पर हंगामा

फ्लाइट रद्द की सूचना न दिए जाने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यात्रियों ने कहा – “घर से निकलने से पहले कोई मैसेज नहीं आया कि उड़ान रद्द कर दी गई है। एयरपोर्ट आने पर भी बोर्ड पर जानकारी नहीं थी। एंट्री और सिक्योरिटी चेक बाद बताया गया कि फ्लाइट रद्द है।” दूसरी उड़ान मिलेगी या नहीं, इस पर भी कोई स्पष्ट जवाब यात्रा करने वालों को नहीं मिला। परेशान यात्री खाने–पीने और होटल सुविधाओं के अभाव में इधर–उधर भटकते नजर आए।

 कौन–सी फ्लाइट कब पहुंची रांची?

  • रांची–कोलकाता : 7:30 AM की जगह 8:45 AM
  • रांची–कोलकाता : 8:15 AM की जगह 10:20 AM
  • रांची–दिल्ली : 9:05 AM की जगह 12:25 PM
  • रांची–पटना : 1:30 PM की जगह 6:10 PM
  • रांची–कोलकाता : 4:10 PM की जगह 7:10 PM
  • रांची–अहमदाबाद : 6:20 PM की जगह 7:00 PM
RELATED ARTICLES

Most Popular