Homeखबर स्तम्भरांची RIMS में चला बुलडोज़र अभियान, हाईकोर्ट के आदेश पर 15 साल...
रांची RIMS में चला बुलडोज़र अभियान, हाईकोर्ट के आदेश पर 15 साल पुराने अतिक्रमण ढहे, बेघर हुए कई परिवार
हाईकोर्ट के 72 घंटे के अल्टीमेटम के बाद रांची प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, जोरदार विरोध, रोते-बिलखते परिवार बोले — “हम अब कहां जाएं?”
Highlights:
-
रिम्स परिसर से आज बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया
-
हाईकोर्ट ने तीन दिन में कब्जा हटाने का आदेश दिया था
-
150 से अधिक परिवारों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था
-
कई घर टूटे, लोग बेघर — पुलिस बल तैनात
-
प्रशासन का दावा — कोर्ट आदेश का पूर्ण पालन
-
रांची में हाईकोर्ट के आदेश पर कड़ा एक्शन
विस्तार
रांची : रिम्स परिसर में शनिवार को बड़ा बुलडोज़र अभियान चला। झारखंड हाईकोर्ट के 72 घंटे के अल्टीमेटम के बाद जिला प्रशासन, RIMS प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुबह से ही जेसीबी तैनात कर जर्जर झुग्गियों, पक्के मकानों और अस्थायी निर्माण को ध्वस्त किया गया।
15–17 साल से बसे परिवार हुए बेघर
कई प्रभावित परिवारों ने कहा कि वे वर्षों से यहां रह रहे थे, अब उनके पास सिर छुपाने की जगह नहीं बची। महिलाएं रोती दिखीं, पुरुषों ने अफसरों से पुनर्वास की गुहार लगाई।

पीड़िता ने कहा
“हमने 15-17 साल यहां गुजारे, बच्चे यहीं बड़े हुए। अब अचानक कहां जाएं? कोई विकल्प नहीं दिया गया।”
150 से अधिक नोटिस, फिर भी हटाना पड़ा कब्जा
रिम्स प्रशासन ने पहले चरण में 150 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा था — “संस्थान की भूमि पर स्थायी कब्जा या बस्ती स्वीकार्य नहीं। प्रशासन बिना देरी कार्रवाई करे।”
अब भी जारी है अभियान, बढ़ सकता है दायरा
अभियान पहले दिन तक सीमित नहीं रहेगा। प्रशासन का कहना है कि अन्य हिस्सों में भी जल्द कार्रवाई होगी। पुलिस बल की तैनाती के साथ तनाव की आशंका के बीच भारी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
प्रशासन का बयान
“कोर्ट आदेश का पालन प्राथमिकता है। हटाए गए परिवारों के लिए सरकारी नियमों के तहत विकल्पों पर विचार किया जाएगा।”