Saturday, March 7, 2026
Homeखबर स्तम्भJSCA स्टेडियम में इंडिया–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले टीम इंडिया पूरी तरह...

JSCA स्टेडियम में इंडिया–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले टीम इंडिया पूरी तरह तैयार: मोर्ने मोर्केल

रांची- 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम की तैयारियों की जानकारी दी। मोर्केल ने साफ कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है और फोकस रणनीति को मैदान पर सटीक तरीके से उतारने पर है।

मोर्केल के अनुसार, भारतीय टीम के पास ऐसे दो बड़े खिलाड़ी हैं जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए, लेकिन उनके बयान से यह स्पष्ट संकेत मिला कि टीम अपने अनुभवी और मैच-विनर खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा रखती है।

उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की रणनीति पूरी तरह तैयार है और खिलाड़ी अपने-अपने रोल को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular