Friday, September 4, 2026
Homeक्राइमजमीनी विवाद में दबंगों का कहर: विधवा समेत दो महिलाएं बुरी तरह...

जमीनी विवाद में दबंगों का कहर: विधवा समेत दो महिलाएं बुरी तरह घायल, थाना पर लापरवाही के आरोप

छोटकी सलैया में दबंगों का उत्पात—कुदाल, लाठी और लात-घूंसों से हमला, पीड़ित एसपी दरबार में पहुंचे

Highlights :

  • चतरा जिले के छोटकी सलैया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट
  • विधवा महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल
  • थाने में आवेदन देने के बाद भी मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहा
  • धमकी मिलने पर पीड़ित परिवार एसपी से मिला
  • सुरक्षा की गुहार लगाई गई

विस्तार 

चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सलैया गांव में सोमवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के दबंगों ने एक विधवा बुधनी देवी और उसके परिवार पर अचानक हमला बोल दिया। खेत में काम कर रही महिला को पहले घेरा गया, फिर कुदाल, लाठी, डंडे और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान सास-पतोहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। परिवार का कहना है कि दबंग उन्हें जान से मारने की नीयत से लगातार हमला कर रहे थे।

थाने में आवेदन, आरोपी फिर भी खुलेआम घूम रहा

पीड़ित परिवार ने वशिष्ठ नगर थाना में सीताराम यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार तो किया, लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। पीड़ितों का आरोप है कि रिहा होने के बाद आरोपी न केवल मुहल्ले में खुलेआम घूम रहा है, बल्कि उन्हें थाना में दिए गए आवेदन को वापस लेने की धमकी भी दे रहा है।

न्याय की तलाश में एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

स्थानीय थाना से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार थक-हारकर चतरा एसपी से मिलने पहुंचा। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया, लेकिन पीड़ितों को अब भी न्याय मिलने की उम्मीद धुंधली दिख रही है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। इसलिए उसने सुरक्षा प्रदान करने की गुहार भी एसपी से लगाई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular