Wednesday, April 29, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड विधानसभा के 25वें वर्ष का भव्य रजत जयंती समारोह सम्पन्न

झारखंड विधानसभा के 25वें वर्ष का भव्य रजत जयंती समारोह सम्पन्न

विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथियों ने झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर याद किए संघर्ष और उपलब्धियां।

Highlights:

  • 25वें स्थापना वर्ष पर रजत जयंती समारोह
  • राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि
  • विशिष्ट विधायकों, शहीद जवानों व कर्मियों का सम्मान
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए भावुक
  • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

विस्तार :

झारखंड विधानसभा के 25वें वर्ष यानी रजत जयंती समारोह का आयोजन विधानसभा परिसर में भव्य तरीके से किया गया। समारोह में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस खास मौके पर विधानसभा के अनेक पूर्व व वर्तमान विधायक, कई विभागों के कर्मचारी, झारखंड पुलिस के शहीद जवानों के परिजन और सेना के शहीद जवानों को भी सम्मानित किया गया।

राज्यपाल का संबोधन

मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड राज्य गठन के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि झारखंड अलग राज्य बनाने के फैसले में वे स्वयं केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने भी इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था।

मुख्यमंत्री भावुक हुए — पिता शिबू सोरेन को याद किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने भाषण में लोकतंत्र की गरिमा, झारखंड आंदोलन और राज्य गठन के संघर्ष का उल्लेख किया। भाषण के दौरान वह अपने पिता और झारखंड आंदोलन के स्तंभ शिबू सोरेन को याद करते हुए भावुक भी हो गए।

विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत भाषण

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने 25 वर्षों के लंबे सफर का उल्लेख किया और लोकतंत्र की मर्यादा तथा भविष्य में उसकी आत्मा को जीवित रखने का संदेश दिया।

बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा झारखंड गठन को अमलीजामा पहनाने के ऐतिहासिक क्षणों को याद किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में राज्य की स्थिति को लेकर सरकार पर कड़े शब्दों में प्रहार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular