Wednesday, April 29, 2026
Homeखबर स्तम्भधनबाद के विधायक राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान, विधानसभा ने...

धनबाद के विधायक राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान, विधानसभा ने सर्वसम्मति से चुना

विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल संतोश गंगवार ने राज सिन्हा को सम्मानित किया

Highlights :

  • धनबाद के विधायक राज सिन्हा को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान प्रदान किया गया।
  • यह निर्णय विधायकों की सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया था।
  • 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में सम्मान दिया गया।
  • राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और 51 हजार रुपये की राशि सौंपी।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, स्पीकर और विपक्ष के नेता मौजूद रहे।

विस्तार :

झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा को ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान प्रदान किया गया। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के आवास पर हुई सर्वदलीय बैठक में राज सिन्हा के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी थी। निर्धारित तारीख 22 नवंबर को आयोजित समारोह में उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।

राज सिन्हा ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद राज सिन्हा ने कहा—
“मैं हमेशा संवैधानिक मूल्यों का पालन करता हूं और इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहता हूं। विधानसभा ने मुझे उत्कृष्ट विधायक चुना, इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं और जनता को नमन करता हूं।”

राज्यपाल ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट विधायक को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular