Wednesday, December 10, 2025
Homeखबर स्तम्भघाटशिला विधानसभा उप चुनाव: सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी, वेबकास्टिंग...

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव: सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी, वेबकास्टिंग से हर पल पर निगरानी

इंडिया गठबंधन व एनडीए में सीधी टक्कर | चुनाव आयोग हर बूथ की लाइव मॉनिटरिंग में सक्रिय

Highlights:

  • घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू
  • सभी मतदान केंद्र वेबकास्टिंग से जुड़े, रियल टाइम निगरानी
  • मतदान केंद्रों पर शांति, मतदाता लाइन में लगे
  • मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मतदान व्यवस्था पर नजर

विस्तार :

जमशेदपुर/घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुरुआत से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइन में शांतिपूर्वक वोट डाल रहे हैं। इस उप चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है। घाटशिला उपचुनाव के लिए आज मतदान है. मैदान में कुल 13 प्रत्याशी हैं, 2.50 लाख से ज्यादा मतदाता इनकी किस्मत तय करेंगे। घाटशिला उपचुनाव की वोटिंग के लिए कुल 3 सौ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. जिन पर कुल 2 लाख 56 हजार 352 मतदाता वोट करेंगे।

वेबकास्टिंग से रियल टाइम निगरानी

चुनाव आयोग ने घाटशिला उप चुनाव को हाई मॉनिटरिंग कैटेगरी में रखा है। हर मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए:

  • सीईओ कार्यालय
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी
  • भारत निर्वाचन आयोग

सीधे लाइव फीड के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।

मुख्य मुकाबला: INDIA गठबंधन बनाम NDA

राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो घाटशिला में मुकाबला इंडिया गठबंधन और एनडीए उम्मीदवारों के बीच सीधे तौर पर है। स्थानीय मुद्दों, आदिवासी बहुल जनसंख्या और विकास कार्यों का असर मतदान पर देखा जा रहा है।

मतदान केंद्रों पर उत्साह

सुबह से ही ग्रामीण और शहरी इलाकों के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। लोग क्रमवार लाइन में लगकर लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर विशेष सक्रियता दिख रही है।

के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा


“घाटशिला उप चुनाव में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। सभी बूथों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular