Highlights:
- मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था इलाज
- शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा सहित कई सितारे पहुंचे थे अस्पताल
- हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर की थी दुआ की अपील
- 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, सिनेमा को दी कई यादगार भूमिकाएँ
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सिनेमा जगत के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी है और बताया है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम होंगे।
परिवार ने दी हेल्थ अपडेट, अफवाहों से बचने की अपील
धर्मेंद्र के परिवार ने आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है:
“धर्मेंद्र जी की हालत गंभीर है, लेकिन डॉक्टर लगातार इलाज कर रहे हैं। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उनके स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट हम स्वयं साझा करेंगे।”
बेटियों को विदेश से बुलाया गया
धर्मेंद्र की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद उनकी दोनों बेटियों को विदेश से तुरंत बुलाया गया है। परिवार इस समय अस्पताल में मौजूद है और किसी भी मीडिया इंटरैक्शन से दूरी बनाए हुए
बॉबी देओल ने शूटिंग छोड़ी, तुरंत पहुँचे अस्पताल
धर्मेंद्र के छोटे बेटे और अभिनेता बॉबी देओल जब अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली। बॉबी ने शूटिंग बीच में ही रोक दी और तुरंत अस्पताल पहुँच गए।
बॉलीवुड में चिंता, सितारों की आवाजाही जारी
धर्मेंद्र की तबीयत की जानकारी जैसे ही उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों को मिली, कई दिग्गज कलाकार अस्पताल जाकर मुलाकात करने या परिवार से जानकारी लेने पहुंचे। फिल्म जगत में चिंता और भावनाओं का माहौल है, क्योंकि धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में हैं जिनकी लोकप्रियता कई पीढ़ियों तक फैली है। हाल ही में धर्मेंद्र रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी अगली फिल्म “इक्कीस” 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ दिखाई देंगे।
