Sunday, March 8, 2026
Homeखबर स्तम्भ“राजभवन के पास सहायक आचार्य अभ्यर्थियों का धरना जारी, नियुक्ति की मांग...

“राजभवन के पास सहायक आचार्य अभ्यर्थियों का धरना जारी, नियुक्ति की मांग तेज”

सहायक आचार्य अभ्यर्थियों ने परिवार और बच्चों के साथ दिया धरना, कहा – सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो होगा आंदोलन उग्र

Highlights:

  • राजधानी रांची में सहायक आचार्य अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी
  • राजभवन के समीप पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने धरना दिया
  • कई अभ्यर्थी अपने छोटे बच्चों के साथ धरना स्थल पर मौजूद
  • नियुक्ति में देरी से आर्थिक संकट झेल रहे हैं उम्मीदवार
  • अभ्यर्थियों ने कहा, सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन होगा उग्र

विस्तार:

राजधानी रांची में बीते कई दिनों से सहायक आचार्य अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने राजभवन के समीप धरना प्रदर्शन किया। इस धरना में पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ कई अभ्यर्थी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर भी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से राज्य सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है।

अभ्यर्थियों ने बताया कि सरकार की उदासीनता के कारण अब वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कई उम्मीदवार पारिवारिक जिम्मेदारियों और बेरोजगारी के बीच परेशान हैं। “हमारी मांगों पर सरकार अगर जल्द पहल नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular