रात में सड़क किनारे घायल युवक को देखकर विधायक ने दिखाई तत्परता — अपने वाहन से भेजा अस्पताल
Highlights:
- डीएवी स्कूल के पास घायल युवक को देखकर विधायक ने की त्वरित मदद
- अपने वाहन से घायल को सदर अस्पताल पहुँचाया
- कहा — “जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य है”
- स्थानीय लोगों ने विधायक के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की
- डॉक्टरों ने बताया — घायल युवक की स्थिति अब स्थिर
विस्तार:
घटना के वक्त दिखाई इंसानियत और संवेदनशीलता, बीते रात जनता के लोकप्रिय विधायक जनार्दन पासवान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, विधायक जब डी.ए.वी. स्कूल के समीप से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रामू नामक युवक पर पड़ी।
विधायक ने खुद की पहल, तुरंत भेजा अस्पताल
विधायक जनार्दन पासवान ने बिना देर किए घायल युवक को अपने वाहन में बैठाया और सीधे सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने अपने ड्राइवर सतीश कुमार सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया कि “उसे इलाज करवाकर ही वापस लौटना।”
विधायक बोले – जनता के काम आना ही जनसेवक का धर्म है
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा, “हम जनता के चुने हुए सिपाही हैं। अगर जनता के काम न आएं तो ऐसे विधायक का क्या मतलब।” उनके इस वक्तव्य ने स्थानीय लोगों के दिल जीत लिए।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
विधायक की तत्परता से आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने कहा कि उन्होंने मानवता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
डॉक्टरों ने बताया, घायल की हालत स्थिर
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि युवक रामू का इलाज जारी है और उसकी स्थिति अब बेहतर व स्थिर है।
