Sunday, March 8, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व विधायक उमाशंकर अकेला की कांग्रेस में घर वापसी, सैकड़ों समर्थकों संग...

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला की कांग्रेस में घर वापसी, सैकड़ों समर्थकों संग की पार्टी में पुनः एंट्री

विस्तार:

रांची-  हजारीबाग जिले की बरही विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे उमाशंकर अकेला यादव ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में वापसी की है।  उन्होंने गाजे-बाजे और सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सपा छोड़ दोबारा कांग्रेस का दामन थामा

2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था, जिससे नाराज़ होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) का रुख किया और सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था
हालांकि अब एक साल बाद उन्होंने फिर से कांग्रेस में “घर वापसी” कर ली है।

शीर्ष नेतृत्व से बनी सहमति के बाद हुई वापसी

पार्टी में शामिल होने के बाद उमाशंकर अकेला ने कहा -“चुनाव खत्म होने के बाद से ही कांग्रेस में वापस आने की इच्छा थी।  लगातार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत चल रही थी, और अब जाकर सहमति बनने के बाद मैं दोबारा अपनी पार्टी में लौट आया हूँ।”

समर्थकों में उत्साह का माहौल

उमाशंकर अकेला की वापसी से बरही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतर आए। फूलमालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular