गिरिडीह- विश्व समाज को मानवता, समानता और सेवा का अमर संदेश देने वाले सिखों के प्रथम गुरु और सिख धर्म के संस्थापक धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गिरिडीह में दूसरे दिन की प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब पंजाबी मोहल्ला से हुआ, जो मकतपुर चौक, जिला परिषद चौक, टावर चौक होते हुए ट्रेंड्स मॉल के सामने स्थित सरदार शैवी सिंह (पुत्र गुरचरण सिंह) के घर पहुंची।
गुरबाणी कीर्तन से गुंजा शहर का माहौल
प्रभात फेरी के दौरान पूरे मार्ग में संगतों ने “धन गुरु नानक प्यारे” और “कौन जाने गुण सतगुरु तेरे” जैसे गुरबाणी कीर्तन गाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी के समापन पर संगतों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
महिला संगतों ने किया शब्द-कीर्तन और अरदास
प्रभात फेरी की पूर्णता के बाद महिला संगतों ने शब्द-कीर्तन एवं अरदास की। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान सेवा का आयोजन किया गया।
भक्ति और सेवा का संगम
प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सिख संगतों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण गुरु नानक देव जी के उपदेशों — “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” की भावना से ओत-प्रोत रहा।
