Thursday, March 12, 2026
Homeभारतगिरिडीह में छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण, प्रो विनीता कुमारी ने...

गिरिडीह में छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण, प्रो विनीता कुमारी ने लिया आशीर्वाद

छठ पूजा के पावन अवसर पर नगर मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ व्रती माताओं को साड़ी दी गई।

हाईलाइटस:

  • कर्बला रोड और बरमसिया में साड़ी वितरण कार्यक्रम
  • नगर मंत्री अमित आर्या और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता
  • प्रो विनीता कुमारी ने व्रती माताओं से आशीर्वाद लिया
  • श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विस्तार:

गिरिडीह में छठ पूजा के पावन अवसर पर व्रती माताओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती माताएँ भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित करके पर्व का समापन करती हैं। इसी पावन समय को देखते हुए नगर मंत्री अमित आर्या, वार्ड पार्षद गुड़िया देवी, नगर मंत्री समीर दीप, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता और अन्य लोगों ने साड़ी वितरण कर व्रती माताओं से आशीर्वाद लिया।

प्रो विनीता कुमारी ने कहा:
“छठ पूजा श्रद्धा, विश्वास और लोक आस्था का पर्व है। हमारा प्रयास रहता है कि लोगों की सेवा कर पुण्य की भागीदारी हो। आगे भी इसी तरह श्रद्धा और भक्ति के साथ सेवा करती रहूँगी। मैं कामना करती हूँ कि छठी मईया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular