Thursday, October 23, 2025
Homeखबर स्तम्भछठ महापर्व को लेकर रांची रेल डिवीजन अलर्ट, यात्रियों की सुविधा के...

छठ महापर्व को लेकर रांची रेल डिवीजन अलर्ट, यात्रियों की सुविधा के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें

बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर खास इंतजाम, बिहार के कई इलाकों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Highlights:

  • छठ पर्व के मद्देनजर रांची रेल डिवीजन ने की व्यापक तैयारी
  • यात्रियों की सुविधा के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय
  • स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर बढ़ाई गई सतर्कता
  • रांची स्टेशन पर यात्रियों के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया
  • सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर

विस्तार:

रांची:  छठ महापर्व को देखते हुए रांची रेल डिवीजन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के यात्रा करने की संभावना को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई स्तरों पर तैयारी की है। रांची रेल डिवीजन की वरीय मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सूची सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से कई ट्रेनें विशेष रूप से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए चलाई जा रही हैं, ताकि छठ मनाने घर लौटने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।

सूची सिंह ने बताया कि स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां एक साथ 100 यात्री रुक सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में कैटरिंग की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भीड़भाड़ में कोई असुविधा या अप्रिय स्थिति न हो। सूची सिंह ने कहा कि छठ पर्व के दौरान रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है।

रांची रेल डिवीजन के वरीय मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सूची सिंह ने कहा

 “छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हमने विशेष इंतजाम किए हैं। 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

RELATED ARTICLES

Most Popular