Wednesday, October 22, 2025
Homeखबर स्तम्भदिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी ‘दुआ’ का चेहरा...

दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी ‘दुआ’ का चेहरा किया रिवील, फैंस बोले – बिल्कुल मां पर गई है!

दिवाली के खास मौके पर दीपिका-रणवीर ने पहली बार बेटी दुआ की तस्वीरें की साझा, सेलेब्स और फैंस दे रहे हैं खूब आशीर्वाद

Highlights:

  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली पर बेटी दुआ का फेस रिवील किया
  • लाल रंग के पारंपरिक परिधान में दिखीं दीपिका और दुआ
  • बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर दुआ की क्यूटनेस की तारीफ की
  • इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा — “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं”
  • रणवीर की अगली फिल्म ‘धुरंधर’, दीपिका की आने वाली फिल्म ‘किंग’

विस्तार:

बॉलीवुड का पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस दिवाली अपने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। कपल ने पहली बार अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा सोशल मीडिया पर दिखाया। दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के मौके पर परिवार की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रणवीर बेटी को अपनी बाहों में थामे हुए हैं, वहीं दीपिका मुस्कुराते हुए उन्हें निहार रही हैं। एक अन्य तस्वीर में छोटी दुआ अपनी मां की गोद में बैठकर हाथ जोड़कर पूजा करती नजर आ रही है।

पोस्ट में दोनों ने लिखा — “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।” तस्वीरों में दीपिका और दुआ ने सेम कलर का लाल पारंपरिक आउटफिट पहना है, जबकि रणवीर ऑफ-व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

सेलेब्स ने दिया बधाई:

दीपिका-रणवीर की बेटी की झलक देखते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

  • राजकुमार राव ने लिखा – “Too cute!”
  • प्रियंका चोपड़ा ने लिखा – “God bless the little one.”
  • बिपाशा बसु ने कमेंट किया – “वाह, दुआ बिल्कुल छोटी मां जैसी लग रही है। भगवान दुआ का भला करे।”
  • अनन्या पांडे ने लिखा – “Oh God! She’s adorable.”

दुआ के नाम का अर्थ:

‘दुआ’ अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है — प्रार्थना (Prayer)। रणवीर और दीपिका ने बेटी का यह नाम अपनी आध्यात्मिक सोच और सादगी के प्रतीक के रूप में रखा है।

 आने वाली फिल्में :

रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आने वाले हैं, जो 6 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद वह ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में दिखेंगी, और साथ ही अल्लू अर्जुन के साथ एटली की अगली फिल्म की तैयारी में जुटी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल:

दिवाली पर शेयर की गईं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस दुआ की प्यारी मुस्कान और दीपिका-रणवीर के परिवारिक पलों को देखकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। यह दिवाली इस स्टार कपल के लिए सिर्फ रोशनी की नहीं, बल्कि नई शुरुआत और भावनाओं का जश्न भी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular