Wednesday, October 15, 2025
Homeखबर स्तम्भहंटरगंज प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी बनीं झारखंड राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश...

हंटरगंज प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी बनीं झारखंड राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

नई जिम्मेदारी मिलने पर ममता कुमारी ने मंत्री और पार्टी पदाधिकारियों का जताया आभार, कहा– ‘गांव की बेटी को प्रदेश में जगह मिलना गौरव की बात’

Highlight:

  • हंटरगंज प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी को झारखंड राजद महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया।

  • पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी, राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल।

  • ममता कुमारी ने कहा– पार्टी केवल संगठन नहीं, बल्कि आंदोलन है, जो सामाजिक न्याय और सभी जाति-धर्म के समन्वय पर विश्वास रखती है।

हंटरगंज प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी को झारखंड प्रदेश के राजद महिला प्रकोष्ठ महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

इस नई जिम्मेदारी के लिए ममता कुमारी ने मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झारखंड महिला राजद प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि प्रकाश सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

पत्रकारों से बातचीत में ममता कुमारी ने कहा, गांव की बेटी को प्रदेश में जगह देना मेरे लिए गौरव की बात है। जो जिम्मेदारी मुझे पार्टी ने दी है, मैं निष्ठापूर्वक उसका निर्वहन करूंगी। झारखंड और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल एक बड़े दल के रूप में रहा है। राजद केवल पार्टी नहीं, बल्कि आंदोलन है, जो सामाजिक न्याय और सभी जाति-धर्म के समन्वय पर विश्वास रखती है।”

महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, अनिता देवी, मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव, प्रतिक प्रकाश अंगार, अशोक यादव, प्रभु यादव, कपिलदेव यादव, विनोद भोक्ता, मुकेश भोक्ता, राजदेव यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।राजद कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है।

                               

 

RELATED ARTICLES

Most Popular