Wednesday, October 15, 2025
Homeखबर स्तम्भफॉरवर्ड ब्लॉक की मांग: सभी पंचायतों में तत्काल धान खरीदी केंद्र खोले...

फॉरवर्ड ब्लॉक की मांग: सभी पंचायतों में तत्काल धान खरीदी केंद्र खोले जाएं

किसानों का श्रम बिचौलियों और पूंजीपतियों के हाथ न जाए, सरकार को तुरंत कदम उठाने की अपील

Highlight:

  • ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने झारखंड सरकार से पंचायत स्तर पर धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की।

  • पूर्व जिप सदस्य और जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि किसानों को अपनी फसल का पूरा लाभ मिलना चाहिए।

  • सरकार को अग्रिम राशि उपलब्ध कराकर इस साल की बेहतर फसल का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना चाहिए।

गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने झारखंड सरकार से अपील की है कि सभी पंचायतों में धान खरीदी केंद्र खोले जाएं, ताकि इस साल हुई बेहतर फसल का लाभ सीधे किसानों को मिले, न कि बिचौलियों और पूंजीपतियों को।

इस बाबत पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन काल से ही झारखंड में देखा जा रहा है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिलता। अक्सर बिचौलियों के माध्यम से केवल पूंजीपति ही इसका लाभ उठाते हैं।

राजेश यादव ने बताया कि मौजूदा सरकार गठन के पहले गठबंधन में शामिल दलों ने यह घोषणा की थी कि उनकी सरकार बनने पर किसानों को पूरी सहूलियतें दी जाएंगी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ खास नहीं हुआ। इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सभी पंचायतों में धान खरीदने की व्यवस्था और अग्रिम राशि नहीं भेजी गई, तो किसानों को अपनी फसल लगभग आधी कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए सरकार को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं ने इस विषय पर शीघ्र ही लिखित रूप से सरकार और प्रशासन को अपनी मांग प्रस्तुत करने की बात कही। किसान हित में इस मांग में शामिल प्रमुख नेताओं में संजय चौधरी, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, मनोज यादव, शंभू ठाकुर, शिवनंदन यादव, शंभू तुरी, पंकज वर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular