Sunday, January 11, 2026
Homeखबर स्तम्भभाकपा माओवादी के प्रतिरोध सप्ताह पर रांची पुलिस मुख्यालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाकपा माओवादी के प्रतिरोध सप्ताह पर रांची पुलिस मुख्यालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

15 अक्टूबर की बंदी को लेकर राज्यभर में अलर्ट, झारखंड पुलिस ने कहा – जनता निडर रहे

राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक अभियान सह पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में सुरक्षा की स्थिति की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाकपा (माओवादी) संगठन द्वारा 15 अक्टूबर को झारखंड, बंगाल और छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। इस बंदी के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आईजी ऑपरेशन माइकल राज एस ने कहा

“राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। नागरिक निडर होकर अपने सामान्य कार्य करें, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।”

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और अब राज्य में सक्रिय सीपीआई (माओवादी) सदस्यों की संख्या घटकर करीब 80 रह गई है।

  • सारंडा जंगल क्षेत्र में लगभग 65 माओवादी सक्रिय हैं।

  • अन्य चार से पांच जिलों में गिने-चुने नक्सली बचे हैं।

    उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो महीनों में बचे हुए माओवादियों का भी सफाया कर दिया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने बताया कि झारखंड के आठ जिले बिहार की सीमा से सटे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों राज्यों के बीच लगातार समन्वय बैठकें हो रही हैं और संबंधित जिलों के एसएसपी सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि झारखंड पुलिस हर परिस्थिति में जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular