Tuesday, September 1, 2026
Homeखबर स्तम्भनहीं रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, गिरिडीह में शोक की...

नहीं रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, गिरिडीह में शोक की लहर

लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता ने धरियाडीह स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

हाइलाइट्स:

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का निधन

  • धरियाडीह स्थित आवास पर आज सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली

  • लंबे समय से चल रहे थे बीमार

  • पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर

  • अंतिम संस्कार कल सुबह किया जाएगा

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने आज सुबह करीब 8 बजे अपने धरियाडीह स्थित निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर सुनते ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

लोगों ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से इस कठिन घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

70 वर्षीय अशोक गुप्ता अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार परिवार के सभी सदस्यों के गिरिडीह पहुंचने के बाद कल सुबह किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular