गिरिडीह:गिरिडीह में गांधी आगमन शताब्दी समारोह आयोजन समिति द्वारा रविवार को सर जे सी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में गिरिडीह शहर के 25 से अधिक सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में रामकृष्ण महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुश्री सान्याल, जेएनवी के पूर्व प्राचार्य के ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा, आयोजन समिति के संयोजक कृष्णकांत, सह संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रभाकर कुमार, और जज के रूप में ललित नारायण कुशवाहा, सुचित्रा बोस, राखी झुनझुनवाला, शिक्षिका रेणु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. सान्याल ने कहा कि महात्मा गांधी का गिरिडीह आगमन गौरव की बात है और उनकी शताब्दी समारोह गांधी के विचारों, दर्शन और मूल्यों को याद करने का अवसर है।कार्यक्रम के संयोजक सोमनाथ केशरी ने बताया कि कुल 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण, लेख, कोलाज, चित्रकला, कविता पाठ और रंगोली प्रतियोगिता शामिल थीं।
भाषण प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने गांधी के सपनों का भारत और उनके विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कविता पाठ, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। विशेष रूप से चित्रकला प्रतियोगिता में गांधी और चरखा विषय पर बनाई गई पेंटिंग और रंगोली के रंगों के संयोजन से गांधी जी की याद को जीवंत किया गया।विजयी बच्चों को आगामी 7 अक्टूबर को टाउन हॉल में पुरस्कार दिए जाएंगे और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।ज्ञात हो कि महात्मा गांधी के 6 और 7 अक्टूबर 1925 को गिरिडीह और खरगडीहा आने के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला प्रशासन और गांधी आगमन शताब्दी समारोह आयोजन समिति द्वारा विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता, खेलकूद कार्यक्रम और 6-7 अक्टूबर को खरगडीहा से गिरिडीह तक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सरिता कुमारी, रवि स्वर्णकार, नीरीति केसरी, मनीषा कुमारी, अभिनीत कुमार, पूजा शर्मा, शामली मैडम, श्वेता खंडेलवाल, राजेंद्र बरनवाल, रामजी यादव, दीपाली, अनिता, नैना आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।