Sunday, March 1, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची : महाअष्टमी पर अल्बर्ट एक्का चौक में कुमारी पूजन, नारी शक्ति...

रांची : महाअष्टमी पर अल्बर्ट एक्का चौक में कुमारी पूजन, नारी शक्ति को किया नमन

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंगलवार सुबह करीब 11 बजे महा अष्टमी पर कुमारी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और मातृशक्ति के इस स्वरूप को नमन किया।सनातनी परंपराओं के अनुसार नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के अनुष्ठान में भक्त कुमारी रूप में मातृशक्ति की उपासना करते हैं। यह पूजन केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक भी माना जाता है।

इधर राजधानी रांची के अन्य पूजा पंडालों में भी महा अष्टमी तिथि पर मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। देवी मंडपों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular