Tuesday, June 23, 2026
Homeखबर स्तम्भCM हेमन्त सोरेन ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण, राज्य की...

CM हेमन्त सोरेन ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण, राज्य की उन्नति की कामना

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि और राज्यवासियों के खुशहाल जीवन की कामना की।सीएम ने कहा कि बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह उमड़ रहा है और यह परंपरा हर साल और आगे बढ़नी चाहिए। दोनों पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में माता रानी के जयकारे गूंज रहे थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर पूजा समिति ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular