Saturday, April 25, 2026
Homeझारखंडभाजपा द्वारा आयोजित ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम से बढ़ाई स्वदेशी उत्पादों की...

भाजपा द्वारा आयोजित ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम से बढ़ाई स्वदेशी उत्पादों की जागरूकता

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई ने सेवा सप्ताह के तहत आज ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को देशी पद्धति से संचालित कुटीर उद्योगों के उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों में जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, जिला महामंत्री संदीप डांगाइच, नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा, और दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता शामिल थे।इस अवसर पर दल ने बरमसिया स्थित कुम्हार टोली का दौरा किया और कुम्हारों तथा बांस से निर्मित वस्तुओं की कार्यपद्धति का अवलोकन किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार सृजन पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्भय कुमार सहबादी और संयोजक सुभाष चंद्र सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा करने में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का उपयोग करें, जिससे आयात पर निर्भरता कम हो और स्थानीय रोजगार सृजन बढ़े

RELATED ARTICLES

Most Popular