Thursday, March 12, 2026
Homeखबर स्तम्भदुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची पुलिस, अल्बर्ट एक्का चौक...

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची पुलिस, अल्बर्ट एक्का चौक से निकाला फ्लैग मार्च

सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में दिखाया सख्ती का संदेश शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

हाइलाइट्स

दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर

सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार को सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में अल्बर्ट एक्का चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहरवासियों को यह संदेश देना था कि दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द के साथ मनाई जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी असामाजिक तत्व अगर शहर की शांति बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular