Tuesday, October 14, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची में सीएम हेमन्त सोरेन ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण...

रांची में सीएम हेमन्त सोरेन ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण – मां दुर्गा से राज्य की खुशहाली की कामना

रिमझिम बारिश के बीच भक्तों का उत्साह चरम पर – सीएम बोले झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े”

हाइलाइट्स:

आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के पंडाल का विधिवत् अनावरण

मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना

बारिश के बावजूद रांची में दुर्गोत्सव का जोश बरकरार

सीएम ने दी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची के आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर पूरे राज्य की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह झारखंड में चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच भी भक्तजन माता रानी की भक्ति में लीन हैं और पूरे उमंग के साथ दशहरे का पर्व मना रहे हैं।

सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा, मैं अपनी ओर से पूरे राज्यवासियों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।”

पूरे रांची शहर में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य पंडाल, रोशनी और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालु शांति और सौहार्द के साथ त्योहार का आनंद ले सकें |

ये भी देखे

https://youtube.com/shorts/erYnER10KCo?si=uEK6DCi2dcaSID_7

RELATED ARTICLES

Most Popular