Sunday, November 16, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची में सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विशिष्ट जन सम्मान समारोह का...

रांची में सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विशिष्ट जन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

समाजसेवा, कला, संस्कृति और लोकहित में योगदान देने वाले व्यक्तियों को किया गया सम्मानित – रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहे मुख्य अतिथि

हाइलाइट्स:

सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत रांची में आयोजित हुआ विशिष्ट जन सम्मान समारोह

समाजसेवा, कला और संस्कृति में योगदान देने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ रहे मुख्य अतिथि

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पद्मश्री लोकगायक मुकुंद नायक समेत कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

सभी ने संकल्प लिया – स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण पर जोर देकर समाजहित में काम करेंगे

रांची : सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत राजधानी रांची में विशिष्ट जन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, कला, संस्कृति और लोकहित में विशेष योगदान देने वाले कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से आरंभ हुआ यह अभियान “सेवा ही संगठन” की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी से संचालित सामाजिक आंदोलन है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पद्मश्री लोकगायक मुकुंद नायक, रांची विधायक सी.पी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा रांची जिला महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विशिष्टजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित व्यक्तित्वों ने अपने विचार साझा किए और समाजहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे सेवा पखवाड़ा को एक व्यापक सामाजिक अभियान बनाकर स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याण के कार्यों को और आगे बढ़ाएँगे।

ये भी देखे

https://youtu.be/yhxMtuyUEE4?si=OMr8oxwO3Cz7Kg61

 

RELATED ARTICLES

Most Popular