Sunday, January 11, 2026
Homeखबर स्तम्भवेतन और बोनस की मांग पर सफाई कर्मियों का हंगामा, नगर निगम...

वेतन और बोनस की मांग पर सफाई कर्मियों का हंगामा, नगर निगम कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला

कर्मचारियों ने कहा – जब तक वेतन और बोनस नहीं मिलेगा, तब तक कामकाज रहेगा ठप

Highlights

 दुर्गा पूजा के चार दिन बाद भी सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला

नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

चेतावनी: वेतन और बोनस का भुगतान नहीं हुआ तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, कहा – शहर गंदगी के ढेर में तब्दील हो जाएगा

गिरिडीह : दुर्गा पूजा के चार दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नाराजगी शुक्रवार को चरम पर पहुँच गई। आक्रोशित सफाई कर्मी बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुँचे और जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत वेतन और बोनस का भुगतान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व पर हर घर में खुशियां होनी चाहिए, तब उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

वेतन न मिलने से बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और त्योहार की तैयारी सब प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान गुस्साए कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारियों का आरोप है कि 20 वर्षों से सेवा देने के बावजूद हर पर्व पर वेतन और बोनस समय पर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश होने के बाद भी निगम प्रबंधन लापरवाह रवैया अपनाता है।

सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में पूरा शहर गंदगी के ढेर में बदल जाएगा और इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। फिलहाल, नगर निगम की इस लापरवाही से शहर की सफाई व्यवस्था राम भरोसे हो गई है।

ये भी देखिये

https://youtube.com/shorts/MJPxuZ0eHUU?si=nkVKo1QXEDG12JQd

RELATED ARTICLES

Most Popular