Tuesday, October 14, 2025
Homeखबर स्तम्भभुइंया समाज का संकल्प, नशे से दूर रहेंगे, समाज को बनाएंगे मजबूत

भुइंया समाज का संकल्प, नशे से दूर रहेंगे, समाज को बनाएंगे मजबूत

सिमरिया  प्रखंड के हर्षनाथपुर में समाजिक चेतना के तहत बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के दिनेश्वर भुइंया ने की। सामाजिक चेतना मंच के माध्यम से बनहे पंचायत अन्तर्गत  हर्षनाथपुर  में  अनुसूचित जाति परिवारों के बीच पंडित  दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाया गया और नशा मुक्ति अभियान के तहत बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे दिनेश्वर भुइंया ने कहा कि  नशीले पदार्थ से आज की युवा पीढ़ी को बिल्कुल दूर रहना चाहिए। नशीले पदार्थ के सेवन से आज युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। कई युवा ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों का सेवन और व्यापार करने में लगे हुए हैं। कई युवा ब्राउन शुगर के आदत के कारण  आत्महत्या तक कर लिया है और कर रहे हैं। नशे की आदत के कारण कितने घर बर्बाद हो चुके हैं और कितने लोग गरीबी के दलदल में समा गए हैं। इस मामले में महिलाओं की जिम्मेवारी ज्यादा है चुकी घर की महिला हीं युवा पीढ़ी बच्चों को गलत रास्ते से बचा सकती है।  चुकी वे मां  होने के कारण हमेशा अपने बच्चों पर निगरानी कर सकती है। बैठक में ओमप्रकाश वर्मा ,दिनेश्वर राम भुईयां, भेखलाल मुंडा, कामेश्वर गंझू,अशोक बिरहोर सहित हर्षनाथ पुर के दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।

ये भी देखिये

158 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र , झारखंड में हेल्थकेयर को नई ताकत

RELATED ARTICLES

Most Popular