Sunday, April 26, 2026
Homeझारखंडरांची में साइक्लोथॉन से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

रांची में साइक्लोथॉन से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में आज मोराबादी मैदान से सांसद खेल महोत्सव का आगाज़ साइक्लोथॉन के भव्य आयोजन के साथ हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया।

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि “जो फिट है वही हिट है”। उन्होंने युवा शक्ति को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का प्रेरणा स्रोत बताते हुए फिटनेस और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।सांसद संजय सेठ ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ना है ताकि देश की युवा पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular