Tuesday, October 20, 2026
Homeखबर स्तम्भकुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन कल से, प्रशासन सख्त तैयारियों में

कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन कल से, प्रशासन सख्त तैयारियों में

रांची कुड़मी समाज द्वारा उन्हें अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग को लेकर  20 सितंबर से बड़े पैमाने पर रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसको देखते हुए रेलवे और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि आंदोलन के दौरान रेलवे ट्रैक पर गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कई स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात की गई है और 40 से ज्यादा स्टेशनों को चिह्नित कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन इलाकों में धारा 144 लागू रहेगी।

रेलवे ने कहा है कि आंदोलन के कारण ट्रेनों के रूट बदलने या रद्द करने का फैसला हालात देखकर लिया जाएगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए उच्च अधिकारी लगातार निगरानी करेगें |

कुड़मी समाज की मांग को लेकर झारखंड, बंगाल और ओडिशा में एक साथ यह आंदोलन किया जा रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रेल सेवाएं बाधित करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

इस बीच, कोलकाता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और रेलवे को आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular