Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भराज्यपाल संतोष गंगवार ने "दुखिया" खोरठा उपन्यास का किया विमोचन

राज्यपाल संतोष गंगवार ने “दुखिया” खोरठा उपन्यास का किया विमोचन

महिलाओं के जीवन संघर्ष पर आधारित इस रचना को समाज में जागरूकता बढ़ाने वाला बताया

Highlights:

  • रांची विश्वविद्यालय की खोरठा विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शशि की कृति का हुआ विमोचन
  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने उपन्यास की सराहना की
  • देवेन्द्र नाथ महतो बोले – साहित्य समाज का आईना है, महिलाओं में जागृति लाएगा यह उपन्यास
  • कार्यक्रम में “मैं हूं झारखंड” एवं “बिरहोर हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश” पुस्तक भी भेंट की गई
  • उपन्यास में महिलाओं के संघर्ष और समस्याओं का सजीव चित्रण

    विस्तार

    रांची: झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार और जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा खोरठा विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. कुमारी शशि द्वारा रचित खोरठा उपन्यास “दुखिया” का विमोचन किया।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि “दुखिया” उपन्यास समाज में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने इसे समाज और साहित्य के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

    देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रेस संबोधन में कहा कि साहित्य समाज का आईना है। आज भी महिलाओं को उपेक्षित किया जाता है और उन्हें कई संघर्षों से गुजरना पड़ता है। “दुखिया” उपन्यास महिलाओं में चेतना और जागृति पैदा करेगा और समाज में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा।

    लेखिका डॉ. कुमारी शशि ने कहा कि इस उपन्यास में गांव की उस महिला का चित्रण है जिसके जीवन में कभी सुख नहीं आया, जिसे समाज ने बहिष्कृत किया लेकिन उसने संघर्ष कर अपने सपने पूरे किए। उन्होंने कहा कि हर महिला को यह उपन्यास पढ़ना चाहिए क्योंकि यह महिलाओं के जीवन संघर्ष का दर्पण है।

    कार्यक्रम में चर्चित लेखक देवकुमार द्वारा लिखित “मैं हूं झारखंड” एवं “बिरहोर हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश” पुस्तक भी राज्यपाल को भेंट की गई। इस मौके पर अनंत महतो, देव कुमार, सुमार महतो, छात्र नेता चंदन कुमार रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular