Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भजिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ी...

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

गिरिडीह   बाभन टोली रोड स्थित श्याम मंदिर सभागार में गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा 9वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक पदक जीत कर के-टाइगर क्लब गिरिडीह विजेता रहे  वहीं के-टाइगर क्लब बनियाडीह उपविजेता रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चों की राज्य उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह  जेएमएम क्रीड़ा कोष के जिला अध्यक्ष नुरुल होदा, गुरुनानक विद्यालय के सचिव कुंवरजीत सिंह और सलूजा गोल्ड इंटरनेशन स्कूल के सिनियर एडमिस्ट्रेट रूपा मुद्रा एवं राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अपने उद्बोधन में प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा और शारीरिक स्वस्थ के दृष्टि से बहुत ही लाभकारी खेल है। ताइक्वांडो ओलिंपिक खेलो में शामिल है। बच्चे इस खेल में अपना सुनहरा भविष्य भी बना सकते है। उन्होंने लड़कियों को ताइक्वांडो हर हाल में सीखने पर बल दिया। वहीं उन्होंने ताइक्वांडो संघ और ताइक्वांडो खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।

वहीं कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला और पूर्व ताइक्वांडो खिलाड़ी सुदामा सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान कर उनका हौसला अफजाही किया।मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ी को जीत के लिए निरंतन मेहनत करने की बातें कही। उन्होंने खिलाड़ियों खूब मेहनत करने को कहा ताकि एक दिन वे देश के लिए पदक जीत सके।

कार्यक्रम समापन पूर्व धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता चार आयु वर्ग के अलग अलग वेट केटेगरी में आयोजित था। वहीं प्रतियोगिता के निर्णायकों में झारखंड रेफरी चीफ अमर बावरी के अलावा कोडरमा के राजेंद्र कुमार,धनबाद की ज्योती कुमारी, नीतू कुमारी और ओमप्रकाश शामिल थे।

प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सफल करने में गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलान, क्रीड़ा भारती के सुधीर आनंद, जिला ताइक्वांडो संघ के मुख्य संरक्षक निर्भय शाहबादी, अध्यक्ष सुमीर शर्मा, महअमित स्वर्णकार, सह सचिव रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार स्वर्णकार, हर्ष कुमार सिंह, अभिजीत सिंह,अभिषेक कुमार, आसी सिमर, स्मिता, कन्हैया का योगदान सराहनीय रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular