गिरिडीह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के आदेश अनुसार आज गिरिडीह महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा शर्मा की अध्यक्षता में गिरिडीह विधानसभा के जंगलपुरा गांव में सैकड़ों महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया | साथ ही महिलाओं को किस प्रकार सशक्त बनाया जाए उस पर चर्चा की गई महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस का स्थापना किया था | आज उसका ही परिणाम है आज कांग्रेस पार्टी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की सोच को तो आगे बढ़ा ही रही है | कांग्रेस की सोच को देखते हुए अन्य पार्टियों भी जो है उन्होंने महिला मोर्चा का गठन किया | यह सारी सोच इंदिरा गांधी की दूर दृष्टि वाली सोच को प्रदर्शित करती है | अब महिलाएं चूल्हा चौका तक सीमित नहीं है महिलाएं देश भी चल रही है पंचायत भी चल रही है फाइटर विमान भी उड़ा रही है | महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। वही गांडेय प्रखंड की प्रखंड अध्यक्ष ऋषिता हेंब्रम ने कहां है कि जिस प्रकार झारखंड में हमारे गठबंधन की सरकार कार्य कर रही है | इसका जीता जागता उदाहरण है मैया सम्मान योजना यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रही है | आज महिलाओं को कुछ पैसों के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है | सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है और हमारे देश के नेता राहुल गांधी के जैसा लीडर जो बिना रुके थके लगातार गरीब वंचित दलित आदिवासी की हक मैं आवाज उठाए हुए हैं | और इस दलित आदिवासी विरोधी केंद्र में बैठी सरकार को ललकार रहे हैं | आने वाला दिन देश में कांग्रेस पार्टी का दिन होगा हम लड़ेंगे फिर से जीतेंगे और इस देश में गरीब दलित वंचित के साथ गलत होने नहीं देंगे |
इस कार्यक्रम में दर्जनों महिला कांग्रेस की गिरिडीह जिला की नेता कार्यकर्ता उपस्थित है मुख्य रूप से किरण कुमारी, मुन्नी हेब्रोम, बासोनी मुर्मू किरण वाला किस्कू, काजल मुरमुर , पूनम बेसरा, मायका मुर्मू , शर्मीला टुडू उपस्थित थी।