गिरिडीह रविवार का दिन उन आंदोलनकारियों के लिये काफी खास रहा | जिन्होंने झारखण्ड राज्य के गठन के लिये अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| गिरिडीह के उत्सव उपवन में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए. इस सम्मान समरोह में गिरिडीह सदर प्रखंड के करीब 230 झारखंड आंदोलनकारियों को मंत्री श्री सोनू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया| इस दौरान मंत्री श्री सोनू नें कहा की झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज यह बताने का काम किया है| उन्होंने अपने आंदोलन के दौर के अपननें लोगों नहीं भूला है ओर उनके सुःख – दुःख में हमेशा उनके साथ खड़ा हैं.इस मौक़े पर सदर प्रखंड के बीडीओ गणेश रजक समेत झामुमो के कई लोग मौजूद रहे |