Friday, March 13, 2026
Homeझारखंडरांची में सेवा सुरभि का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री संजय सेठ...

रांची में सेवा सुरभि का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा – भारत की बेटियां और युवा बदल रहे देश का भविष्य

सेवा भारती, झारखंड के सेवा जागरण की बहुप्रतीक्षित पत्रिका सेवा सुरभि के 26वां विशेषांक वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति  का लोकार्पण केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची के शौर्य सभागार जैप  डोरंडा  रांची में विगत शनिवार को किया गया |

 लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारतीय युवा दुनिया की युवा शक्ति बन गई है ।आज भारत की बेटियां अपने आत्मविश्वास और रचनात्मकता के बल पर देश का नाम रोशन कर रही है। कई बेटी एमाउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा रही है। दुनिया के बड़े-बड़े कंपनियों में भारतीय युवा विशेष पदाधिकारी के रूप में कार्यरत है। देश की 60% आबादी युवा है,वही हमारी ताकत है। युवा भारत के अर्थ व्यवस्था के साथ – साथ विश्व गुरु बनने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं तो भारत की बेटी भी किसी से कम नहीं है|अब वह समय नजदीक है जब तीनों सेनाओ की प्रमुख भारत की बेटी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular