Thursday, September 3, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन को दिवाली...

झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन को दिवाली मेला के लिए किया गया आमंत्रित

 राज्य के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की|जेसोवा की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले दिवाली मेले में मुख्यमंत्री को सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया |साथ ही मेले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी|प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जेसोवा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों और गतिविधियों से भी अवगत कराया |

मुलाकात के दौरान जेसोवा की अध्यक्ष  प्रीति कुमारी, सचिव  मनु झा, कोषाध्यक्ष  शिवानी सिंह तथा कार्यकारिणी समिति की सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू उपस्थित थीं|

RELATED ARTICLES

Most Popular