Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भभारत मंडपम में सम्मानित होंगे गिरिडीह के युवा साहिल समीम और संध्या...

भारत मंडपम में सम्मानित होंगे गिरिडीह के युवा साहिल समीम और संध्या मिश्रा

निफा के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में झारखंड के 34 युवा समाजसेवियों का चयन, देश-विदेश से 3 हजार लोग होंगे शामिल

हाइलाइट्स:

  • नई दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल में 21 से 24 सितंबर तक निफा का भव्य आयोजन

  • देश-विदेश से 3000 समाजसेवी होंगे शामिल, 1600 युवाओं को मिलेगा सम्मान

  • राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए विजेताओं को 50 हजार रुपये नकद और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन का सर्टिफिकेट

  • झारखंड से 34 युवा समाजसेवियों का चयन, गिरिडीह से साहिल समीम और संध्या मिश्रा होंगे सम्मानित

  • मुख्य अतिथि होंगे मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति, बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां करेंगी शिरकत

गिरिडीह : नई दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल में 21 से 24 सितम्बर 2025 तक नेशनल इंटीग्रेटेड फार्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) का स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से करीब 3000 समाजसेवी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में देश के 780 जिलों से चुने गए लगभग 1600 युवा समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। तीन श्रेणियों—जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर—में दिए जाने वाले इस सम्मान में राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार रुपये नकद, राज्य स्तर पर 10 हजार रुपये, मोमेंटो, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन एक्सीलेंट सर्टिफिकेट और यंग अचीवर्स अवार्ड शामिल है।

इस ऐतिहासिक आयोजन की मुख्य अतिथि मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति होंगे। देश-विदेश की बड़ी हस्तियां और केन्द्र-राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। निफा की राज्य शाखाएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी।

झारखंड से कुल 34 युवा समाजसेवियों का चयन किया गया है। गिरिडीह से साहिल समीम और संध्या मिश्रा का नाम इस सूची में शामिल है। इनके अलावा रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, गढ़वा, पलामू, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, रांची, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां से भी युवा इस सम्मान के लिए चुने गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular