Homeखबर स्तम्भओम प्रकाश पाठक ने पेश की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी
ओम प्रकाश पाठक ने पेश की कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी
30 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सशक्त स्तंभ, अब जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल
Highlights :
-
कांग्रेस के वर्तमान वरीय उपाध्यक्ष हैं ओम प्रकाश पाठक
-
पार्टी से 1995 में जुड़े, तब से लगातार सक्रिय भूमिका
-
जिला संगठन सचिव, प्रवक्ता, सचिव, कार्यालय प्रभारी, उपाध्यक्ष सहित कई अहम जिम्मेदारियाँ संभालीं
-
विभिन्न चुनावों में अभिकर्ता के रूप में पार्टी प्रत्याशियों को सफलता दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
-
कोरोना काल में सेवा कार्य और सामाजिक संस्थाओं से भी सक्रिय जुड़ाव
-
पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में लोकप्रिय और सहज उपलब्ध नेता
रांची : कांग्रेस के वर्तमान वरीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। श्री पाठक विगत 30 वर्षों से कांग्रेस के मजबूत स्तंभ माने जाते हैं।
उन्होंने वर्ष 1995 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से वे लगातार संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाते रहे हैं। 2002-05 तक जिला संगठन सचिव, 2007-08 तक सदर प्रखंड अध्यक्ष, 2008-10 तक जिला प्रवक्ता रहे। इस दौरान वे विधानसभा प्रत्याशी श्री सहेंद्र राम के चुनाव अभिकर्ता भी रहे।
2010-13 तक जिला सचिव, 2018-20 तक जिला कार्यालय प्रभारी रहे। इस दौरान वे लोकसभा प्रत्याशी मनोज यादव के चुनाव अभिकर्ता बने। 2020-22 तक जिला उपाध्यक्ष रहे और 2022 में उन्हें उनकी कार्यकुशलता के आधार पर प्रदेश प्रतिनिधि बनाया गया। वर्तमान में वे जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष हैं। हाल ही में वे लोकसभा प्रत्याशी के.एन. त्रिपाठी के भी चुनाव अभिकर्ता रहे।
श्री पाठक का कहना है कि उन्होंने कभी भी पार्टी से अपना नाता नहीं तोड़ा, बल्कि उतार-चढ़ाव के दौरान भी संगठन को मजबूती देने का काम किया है। पार्टी कार्यक्रमों की अनुपस्थिति में भी वे कुशल नेतृत्व करते रहे हैं।
मृदुभाषी स्वभाव के धनी ओम प्रकाश पाठक पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों के बीच लोकप्रिय हैं। वे हमेशा 24 घंटे लोगों की समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए उपलब्ध रहते हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई।
पार्टी राजनीति से इतर वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। रेडक्रॉस और गौशाला जैसे सामाजिक संगठनों के आजीवन सदस्य हैं।